STORYMIRROR

Rahul Yadav

Others

2  

Rahul Yadav

Others

लिव - इन (live-In)

लिव - इन (live-In)

1 min
135

सीमा अपने मुहल्ले की होनहार छात्रा थी l वो गांव से थी इसलिए वहाँ आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहीं थी l किसी तरह उसने शहर से पढ़ाई पूरी की और फिर नौकरी की तलाश में महानगर में आ गई l उसे एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी तो मिल गई l बाद में कंपनी में रोहित के साथ उसकी अच्छी दोस्ती हो गई l दोस्ती इतनी गहरी हुई कि उन दोनों को बिस्तर तक खींच लायी l अब उन्हें एक दूसरे कि जरूरत महसूस हुई तो दोनों ने बिना शादी के साथ रहने का निर्णय ले लिया l देखते ही देखते हफ्ते महीने गुजर गये l एक दिन सीमा को सुबह सुबह उल्टियाँ हुई तो उसी शक हुई कि कहीं वो मातृत्व का सुख तो नहीं प्राप्त करने वाली? शक सही में तबदील हो गया अब रोहित तो चंपत हो गये l अब सीमा को मजबूरन घर जाना पड़ा l काफ़ी दिनों बाद सीमा को देख लोग पूछने लगे, सीमा कहाँ रह रही हो l

सीमा की चाची ने उत्तर दिया लिव-इन में l

लोगों ने फिर पूछा ये कहाँ हैं ओर यहाँ क्या होता हैं?

उत्तर मिला - यहाँ जिस्मानी भूखे मिटाई जाती हैं और यहाँ सिर्फ धोखा मिलता हैं l अब सब शांत थे ll



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन