कुछ अविश्वसनीय सच
कुछ अविश्वसनीय सच
ये कौन सी अवधारणा है जो मानव मे इतना विभेद करती है विभिन्न जाति धर्म विचार धाराओंं मे बंटे हम स्वयं का विरोध करते रहते हैं अर्थात एक शास्वत के प्रतिद्वंदी के रूप मे जड़ होकर भी परम चेतन से प्रतिस्पर्धा मे लग जाते है किन्तु इस वास्तविकता की अनुभूति इस माया जगत के अबोध प्राणी को तब होती है जब वह पृथ्वी की भाँति घूर्णन के क्रम मे सूर्य की तपिश के बीच चला जाता है (सम्पूर्ण आशाओं से हीन ईश्वर पर अवलम्बन )उस अवधि मे वह परम सत के परम अस्तीत्व को स्वीकार कर लेता है ।किन्तु अहंकार का आवरण उसकी चेतन को पुनह तमांध कर देता है ।
अकसर हम देखते है हमारे उल्लास के बीच चल रही जीवन चर्या के बीच कुछ अप्रिय की सम्भावना से पूर्व किसी शून्य घटक ( सुप्त या जागृत )मे कुछ ऐसा दिखाई देता है जो आने वाली उस दुखद घटना का अदृश्य साक्षी होता है जिसकी हम कल्पना भी करने से बचते हैं।या सोच भी नही सकते यथा ऐसे किसी दृश्य का सुसुप्ता वस्था मे फिल्मांकन जो भावी घटना से सुसंगत होता है
प्रायह आम मनुष्य इस विषय को नही समझ पाता किन्तु शोधार्थी अपने ज्ञानेन्द्रीयों की भाषा पढ़ लेता है। वह जान जाता है वैसे ही जैसे मानव कृत कंप्यूटर किसी अक्षर का इनपुट देते ही शब्दो का सन्धान और शब्दो का इनपुट देते ही वाक्यों का सन्धान कर लेता है वैसे ही ईश्वर प्राणी गत भाव, भाषा और शैली मे ही भावी घटना का संज्ञान देता है। ये जाती धर्म से परे का दर्शन है ।वहाँ एकेश्वर और अनेकेश्वर वाद जाति धर्म हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई सभी उस परम नायक के अधीन होते हैं।इसी लिये ये सार्वभौम चेतना सभी के अंदर निहित होती है।जो हिदू दर्शन के सर्वोच्च निर्देशक के अस्तीत्व को मानने को विवश करती है ।ऐसे बहुत से उदाहरण विभिन्न धर्मों , पन्थों ,के भविष्य वाणी करने वाले चिंतन कर्ताओं मे देखने को मिलता है। लेकिन विचार की पुष्टि का सीधा स्रोत हिन्दू दर्शन है।
इस संदर्भ मे कुछ उदाहरण मै स्वयं की अनुभूतियों और घटनापूर्व की जानकारी के साथ साझा करूँगी।
जैसे-पिता की मृत्यु से पूर्व गाँव की ही विधवा सहराही के काले शब्द बार बार दोहराना चन्द्रशेखर मर गये का ?
बहुत अशुभ लगता था किसी का मेरे पिता के लिये ऐसा कहना ,किन्तु इस घटना के बाद पिता जी नागपुर सम्मेलन मे गये थे वापस आये उन्हे पैरालाइसिस अटैक पड़ा और हस्पिटल मे रखने के सप्ताह भर के अंदर मृत्यु हो गयी।
हम बहुत गरीबी और जर्जरता से गुजार रहे थे पिता जी ने दुनिया से विदा लेते हुए कुछ शब्द उच्चारित किये की तुम लोंगो को धान कभी नही घटेगा यकीनन हमारे घर अनाज के ढ़ेर लगने लगे।
माँ के मृत्यु पूर्व लकड़ी चीरने का स्वप्न।
(हिन्दुओं मे मृत्यु पर्यंत जलाए जाने की परम्परा है।)
मेरी माँ बहुत स्मार्ट थी किन्तु वृद्धा वस्था स्वयं मे एक शारीरिक मानसिक बीमारी है। माँ मेरे बिछोह डरती थी मेरा भी पारिवारिक जीवन हो इसे गम्भीरता से नहीं ले पाती थी दुनिया ताने देती थी बेटी का ब्याह नही कर सकी मुझे अच्छा नहीं लगता था अथक परिश्रम से मुझे नौकरी मिल गयी मैं शहर गोरखपुर मे रहने लगी माँ को छोड़कर अकेले रहना मुझे भी पसंद नही था ,भाई का व्यवहार माँ के प्रति बहुत सकारत्मक नहीं था जिससे वह बहुत अकेली हो गयी सारी शक्ति निचोड़ वह मुझसे मिलने आ जाया करती थी ।मुझे कुछ दिनो से सपने आते थे लकड़ी चीरे जाने के। सपने बार बार स्वयं को दोहराते थे, इसी क्रम में एक दिन माँ को खाने मे कुछ तकलीफ हुई मैं मां के साथ डाक्टर के पास गयी उन्होने माँ को कैन्सर से पीड़ित बता दिया लगभग दो से ढाई माह मे सामर्थ्य अनुसार सारी ताकत लगाने के बाद भी माँ हमे छोड़ कर चली गयी ।मैं बिल्कुल अकेली हो गयी क्यों की दो भाइयों के रस्साकसी में मैं अकेली, गोरखपुर शहर मे ही रहने लगी थी। चाहती थी अविवाहित छोटा भाई जो माँ के मरने पर बहुत ही अकेला हो गया था साथ रहे ,किंतु महास्वाभिमानी वह मेरे पास नहीं रुका और मां के मृत्यु के तीन माह बाद ही जीवन के महा सफर पर चला गया।
छोटे भाई के मृत्यु पूर्व स्वप्न में हाथी पर पूरब से चारपाई आना देखा था उसी के बाद भाई के गायब होने सूचना मिली तीन दिन बाद मृत शरीर को पूरब से चारपाई पर लेकर कुछ लोग घर लाए पता चला खेत के किनारे पानी में दबी हुई लाश मिली थी। मैं स्तब्ध शब्द हीन थी। सपना सच हो गया था।
मुझसे बड़ी बहन की मृत्यु के पूर्व का एक स्वप्न था मेरा कार लेकर जाते हुए रास्ता भटक कर नदी तट पर पहुचना जहाँ सफेद कपड़ों मे मनहूसियत के बीच अनेको महिलायें बे घर बाढ़ युक्त मार्ग विहीन मैदान में प्रतिक्षा रत उसी में मेरी बहन भी भयावह सीन उसी के कुछ हफ्तों बाद बहन को मौत की सूचना मिली,,,। क्रमशः
