STORYMIRROR

Abhishek Mishra

Others

2  

Abhishek Mishra

Others

ये प्यार नही है खेल प्रिये

ये प्यार नही है खेल प्रिये

1 min
2.9K


ये प्यार नही है खेल प्रिये,

मुश्किल है अपना मेल प्रिये।

तुम सीधी–सादी प्यारी हो, मै

तो बहुत बिगड़ैल प्रिये।

अभी मान लो मेरी बातो को न

तो प्यार मे होगी फ़ेल प्रिये।

ये प्यार नही है खेल प्रिये,

मुश्किल है अपना मेल प्रिये।

तुम सुन्दरवन कि सुन्दरता हो मै

चम्बल घाटी कि नम्रता हूँ

अन्दाज़ लगाओ तुम भी अब क्या

है संभव ये प्रेम प्रिये?

ये प्यार नही है खेल प्रिये,

मुश्किल है अपना मेल प्रिये।

तुम हो एक अमीर कि छोरी, मै

किसान का छोरा हूँ ।

तेरे घर सोने का बर्तन, मेरे घर

टाट का बोरा है ।

समझा लो तुम दिल को अब, सच

है मुश्किल ये मेल प्रिये।

ये प्यार नही है खेल प्रिये,

मुश्किल है अपना मेल प्रिये…।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन