तारे
तारे
1 min
539
शाम को जब सूरज ढलता है,
हर तरफ अंधेरा छा जाता है।
अंधकार दूर करने आते हैं तारे,
चमकते हुए लगते हैं प्यारे।
वह दिखते हैं छोटे और चमकदार,
मनमोहित करते हैं दुनिया में आर पार।
इस पृथ्वी पर भी है कुछ तारे,
जिन्हे जन्म जन्म तक याद रखते हैं सारे।
में भी तारा बनकर इस धरा पर चमकुंगी,
विश्व का नाम रोशन करूंगी।
ज्ञान बाटकर ज्ञानी बनूँगी,
देश भक्ति के लिए सदा तत्पर रहूँगी।
देते हैं सीख यह छोटे तारे,
जो लगते हैं सब लोगो को दुलारे।
