सवाल
सवाल
1 min
216
कहाँ भरपाई होती होगी उन गुनाहों की
जो गुनाह सोच समझकर किए जाते हैं
कौन पूछता होगा सवाल उनसे
जो अपना घर रौशन करने के लिए
बस्ती किसी की जला देते हैं
ख़ुदा जाने कैसे साथ देगा उन लोगों का
जो खुद को सही साबित करने के लिए
ख़ुदा को कटघरे में खड़ा करते हैं
कहाँ सुकून पाएंगे वो लोग जो
दूसरों को खून के आँसू रूलाया करते हैं
जाने कौन जवाब देगा मेरे सवालों का
मन में यूँ ही जो सवाल उमड़ जाते हैं ।।
