STORYMIRROR

सीधी राह उन्हें सिखाती

सीधी राह उन्हें सिखाती

1 min
27.8K


यूँ तो माँ तुम बड़े प्यार से

कहती मुझको राजा बेटा

पर तुमको तो इत्ता सा भी

डर क्यों ना फिर मुझसे लगता?

हो जाती गलती जो मुझसे

कान ऐंठ देती हो मेरे

राजा हूँ तो भला बताओ

कान ऐंठती क्यों हो मेरे?

माँ बोली मैं नहीं चाहती

गंदे राजाओं सा बेटा

भला आदमी बस पहले हो

मेरा तो तू राजा बेटा।

माँ मैं सोचूँ यदि माँ होती

राजाओं की भी तुम जैसी

तो गलती पर कान ऐंठ कर

सीधी राह उन्हें सिखाती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन