STORYMIRROR

Monis Imam

Others

3  

Monis Imam

Others

शुक्रिया

शुक्रिया

1 min
180

शुक्रिया मेरे चमन को

बियाबान बनाने का

मेरे हिंदुस्तान को लिंचिस्तान बनाने का


मोहब्बत की मिसाल थी

तहजीब जहाँ की

उस मुल्क के इंसानों को

हिंदू और मुसलमान बनाने का


वो राम थे जो छोड़ आए

हर खुशी अपनी, वास्ते भरत के

उस भाई के नाम पर

भाई का खून बहाने का


मार कर रावण जिस राम ने

मिटाया ज़ुल्मत था।

उस राम के मुल्क़ में

इंसानों को रावण बनाने का


जो किस्सा ज़ुल्म का

शुरु हुआ अखलाक से उसे

तबरेज तक पहुंचाने का

औऱ ना जाने कितने घरों के

चिरागों को बुझाने का

शुक्रिया मेरे सियासतदानो

मेरे हिंदुस्तान को

लिंचिस्तान बनाने का


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Monis Imam