STORYMIRROR

शब्द शब्द जैसे हो फूल

शब्द शब्द जैसे हो फूल

1 min
13.8K


 

अच्छी पुस्तक बगिया जैसी

होती है मुझको तो लगता।

कविता और कहानी उसमें

हों पौधे ज्यों ऐसा लगता।

वाक्य लगते ज्यों टहनियाँ

शब्द शब्द जैसे हों फूल।

और अर्थ लगें ज्यों ख़ुशबू

सूँघ सूँघ मन जाता झूल।

अरे कहानी में गंदे जो

वे तो लगते बिलकुल शूल।

उनको तो पढ़ते ही लगता

भैया जाऐं जल्दी भूल।

 


Rate this content
Log in