सबसे पहले भारत
सबसे पहले भारत
1 min
269
मोदी जी सा नेता है जहाँ,
अभिनंदन सा पुत्र वीर,
है उस मिट्टी में जूनुन ऐसा,
है जोश पाने को जीत।
है हौसले बुलंद जहाँ,
परास्त ना हो कोई भी वीर,
दे ललकार जो कोई यहाँ,
ना लौट पाए बिना कटे सिर।
चौड़ी छाती सीना ताने यहाँ,
खड़ा है हर एक जवान वीर,
आकाश पाताल भूमि यहाँ,
आरक्षित करे हुए है वीर।
कटा सिर लड़ रहा शरीर,
खुमारी वीरों की दिखे यहां,
कश्मीर से कन्याकुमारी हर कहां,
तिरंगा है लहराता यहां।
हर डाल पर सोने की चिड़िया
भारतवर्ष का जयकारा यहां,
ना हो कोई देश भारत जैसा,
जहाँ एकता से जुड़े है सैकड़ों दिल।
है सशक्त राष्ट्र भारत हमारा,
सबसे पहले भारत हमारा ।
