STORYMIRROR

Ram Bhavesh Sharan

Others

3  

Ram Bhavesh Sharan

Others

राष्ट्र निर्माण

राष्ट्र निर्माण

1 min
431

आओ करें राष्ट्र निर्माण

ना कोई निर्धन ना कोई धनवान

नर - नारी का हो अधिकार समान

जातिवाद ना बने महानता तथा पिछड़ापन का प्रमाण।


जन जन का पूर्ण सहयोग

प्रभावी अभियान तथा आन्दोलन का प्रयोग

प्रशासन तथा प्रजातंत्र का सदुपयोग

मिटाएगा अशीक्षा, गरीबी तथा कुपोषण का रोग।


समर्थन तथा शक्ति का हो यदि अभाव

लगाने पड़े प्राणों का भी यदि दांव

जलाकर राष्ट्रप्रेम की दीप नगर-नगर गांव -गांव

मिटा दो आतंक तथा राष्ट्रद्रोह का प्रभाव।


स्मरण रहे सदा तुम हो राम तथा कृष्ण के संतान

करोगे सदा स्थापित मानवीय मूल्यों का सम्मान

राष्ट्र रक्षा हेतु देना पड़े प्राणों का भी बलिदान

अवश्य देना महान चरित्र की पहचान।


जातिवाद ना बने राजनीति का आधार

राष्ट्र विरोधी विचारधारा का हो बहिष्कार

विविध संस्कृति का करो सदा सत्कार

अखंड भारत का स्वप्न अवश्य होगा साकार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन