राम जी का आगमन
राम जी का आगमन
1 min
7
कैसी सुहानी घड़ी आ रही है,
आज अयोध्या दुल्हन सी सजी लग रही है,
राम आयेंगे आज अपने दरबार में,
500 बर्षों के इंतजार में,
अखियां तरसी है जिसके दीदार को,
आज आ गया है नया त्योहार रे,
झूमो गाओ सखियों मंगल गीत गाओ रे,
कैसी सुहानी घड़ी आ रही है,
चारों तरफ उल्लास का माहौल है,
राम जी वनवास पूरा कर वापस आ रहे हैं,
कितनी प्यारी छटा लग रही हैं,
देवता भी मंगल गीत गा रहे हैं,
आज फिर से दिवाली मनाई जा रही हैं,
कैसी सुहानी घड़ी आ रही है,
दिल में फिर से उमंग भर गयी है।
