STORYMIRROR

Leena Kheria

Others

2  

Leena Kheria

Others

पश्चिम का प्रभाव..

पश्चिम का प्रभाव..

1 min
213

पश्चिमी 

संसकृति व सभ्यता से

खासे प्रभावित हैं सभी

भारतीय संस्कार व रीती रिवाज़ को

बहुत प्राचीन व दकियानूसी 

मानते हैं सभी ..


आज की नयी युवा पीढ़ी

खास तौर पर शहरों में 

अक्सर विवाह के पूर्व ही 

विवाहित दंपति की तरह

रहते हैं साथ में ...


माना कि 

आज के समय व माहौल में

एक दूसरे के स्वभाव व आदतों से

परिचित हो जाना उचित है

किंतु परिचित होने के लिये

क्या साथ रहना अनिवार्य है..


विवाह से पहले 

साथ रहने का यह चलन 

कर देता है मर्यादा को भंग

और विवाह जैसे पवित्र रिश्ते की

गरिमा का होता है दलन..



Rate this content
Log in