STORYMIRROR

Divik Ramesh

Others

3  

Divik Ramesh

Others

परी नहीं होती है सच में

परी नहीं होती है सच में

1 min
27.1K


परी नहीं होती है सच में

हमको खूब पता है अंकल

लेकिन प्यारी कितनी लगती

यह भी हमें पता है अंकल ।

मम्मी कहती परी सी बेटी

प्यार टपकता है तब कितना।

खूब जानती परी नहीँ मैं

तब भी अच्छा लगता कितना।

बस जानती मैं तो इतना

परी प्यार मम्मी का अंकल।

जैसे मीठू, फूल या तितली

परी प्यार मम्मी का अंकिल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन