STORYMIRROR

Dr Deval Shah

Others

4  

Dr Deval Shah

Others

फैसला

फैसला

1 min
79

आखों की अदालत मे

निगाहों की तारीख पे

अश्क़ों की छानबीन पर

सोचो फैसला क्या होगा? 

हवाओं का अनदेखा रुख

बादलों की बेनमून बारिश

क्षितिज पर सूरज का ढलना

गर बेवजह थम जाए

तो सोचो फैसला कौन करेगा? 

नदियाँ प्यासी हो जाए

अपना ही बहाव छोड़ दें 

और समुंदर को मिलने से रहे

तो सोचो फैसला कौन करेगा? 

रिश्ते भले ही अच्छे हो

पर सिर्फ नाम के हो

या सिर्फ दिखावे के हो

तो सोचो फासला क्या कम होगा?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन