STORYMIRROR

Aishani Choudhary

Children Stories

4  

Aishani Choudhary

Children Stories

पापा आप बहुत याद आए

पापा आप बहुत याद आए

1 min
801

पापा आप बहुत याद आए,

हर लम्हा मुझे आपकी याद सताए,

आँसुओं को हम रोक न पाए,

हँसना चाहे तो हँस ना पाए।


बस एक फोन आपका जो आए

तो पूरे घर में रौनक छा जाए,

हर छः महीने बाद जब आप आए

तो लगता है घर में बहार आ जाए।


दिल की है बस यही दुआएँ,

साथ आप हमारे यहीं रह जाएँ,

पापा आप बहुत याद आए,

हर लम्हा मुझे आपकी याद सताए।


समुंदर का तूफान जब भी आपको सताए,

कुछ न कहकर आप सब सह जाएँ,

अपनी आशाओं व खुशियों की बलि चढ़ाएँ,

सिर्फ इसलिए ताकि हम खुश रह पाएँ।


ज़िन्दगी मेरी सफ़ल बन जाए

बस प्रेरणा जो आपकी साथ रह जाए,

दिल की बस यही आशा है,

जल्दी से आप घर आ जाएँ;

पापा आप बहुत याद आए,

हर लम्हा मुझे आपकी याद सताए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन