STORYMIRROR

Anu Wadhwa

Others

3  

Anu Wadhwa

Others

मेरी मॉँ

मेरी मॉँ

1 min
292

मैने रब को देखा है तेरी सूरत में

पूजा है मॉँ तुझे ही उसकी मूरत में

 

मैं जानती हूँ मुझे बनाने वाला कैसा

दिखता है

मुझे पता है वो मेरी माँ जैसा दिखता है

 

मेरी हर सुबह तुझ से होती है

तेरी बेटी हर रात अब भी तेरी ही

गोद में सोती है

 

तेरे प्यार ने ही मुझे बनाया है

जिन्दगी को जीना सिखाया है 

 

दुनिया की भीड़ में कभी अकेली

नहीं पड़ती हूँ,

मेरी हिम्मत बन हर पल में

मेरे साथ रहती है मेरी माँ 

 

मेरी ख़ुशियों में जो सबसे ज्यादा

खुश होती है वो है मेरी माँ

मेरे दुख में जो सबसे ज्यादा रोती है

वो है मेरी माँ

 

मेरी परेशानी देख जब तू कह दे कि

सब अच्छा होगा

जाने कैसे एक जादू सा हो जाता है

तूफ़ान आने से पहले ही थम जाता है


Rate this content
Log in