STORYMIRROR

Real 💞

Others

3  

Real 💞

Others

मेरे अल्फ़ाज़

मेरे अल्फ़ाज़

1 min
196

याद करूं ग़म को या ग़म देनेवाले को याद किया जाए,

आज की शाम किसके नाम गुजारी जाए।


आप सुनना चाहोगे ढलती शाम की ग़ज़ल,या यादें?

पहले सिलवटें यादों की थोड़ी दुरस्त की जाए।


शाम को यूं ढलने की आदत सी लग गई है,कुछ गौर किया जाए

कुछ करो सुहानी बातें जो शाम में होश भर जाए।


हम भी चुभते है,खटकते हैं,गिरते कई नजरों में,

आज शाम के काजल से वो नज़र उतारी जाए।


यूं तो कागज़ का कलम से रिश्ता है पुराना,

फिर किसके लिए कागज़ पर ग़ज़ल उतारी जाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन