STORYMIRROR

raju pokharnikar

Others

3  

raju pokharnikar

Others

मैं प्राथमिक शिक्षक हूँ

मैं प्राथमिक शिक्षक हूँ

1 min
522

मैं प्राथमिक शिक्षक हूँ,

मैं केन्द्रीय विद्यालय का प्राथमिक शिक्षक हूँ,

मैं के वि आर एच ई का प्राथमिक शिक्षक हूँ।

छोटे से प्यारे सभी नन्हें बच्चे,

कितने सच्चे, कितने अच्छे,

हँसते रोते, खेलते, बिलगते,

प्राथमिक विभाग के सभी बच्चे,

सदैव सीने से लगाकर प्यार दुलार देता हूँ,

मैं केन्द्रीय विद्यालय का प्राथमिक शिक्षक हूँ।

मैं के वि आर एच ई का प्राथमिक शिक्षक हूँ।


कभी शोर मचाते, कभी शरारतें करते,

कभी सवालों के जवाब देते,

कभी सवालों से हैरान करते,

कभी नाचते-गाते, कभी खेलते-दौड़ते,

उनके बीच रहकर मैं भी बच्चा बनता हूँ,

मैं केन्द्रीय विद्यालय का प्राथमिक शिक्षक हूँ।

मैं के वि आर एच ई का प्राथमिक शिक्षक हूँ।


तन से तो दूर बहुत दूर हो जाते,

सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते

पर मन से दूर न हो पाते,

दिल में रहते कभी न भूलते,

मुझे गर्व है कि मैं इनका शिक्षक हूँ,

मैं केन्द्रीय विद्यालय का प्राथमिक शिक्षक हूँ।

मैं के वि आर एच ई का प्राथमिक शिक्षक हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन