लहरें
लहरें
1 min
359
हाँ ,देखा है मैंने लहरों को चलते देखा है
एक लहर में कई पैरों को बनते देखा है।
ना चलती है वो ईक दिशा में
ना रुकती है वो किसी दशा में
राज इनको दबाए हुए किनारों से गुजरते देखा है।
हाँ देखा है मैंने लहरों को चलते देखा है।
आपनों के साथ चलते हुए
अपने आप में चलते हुए
उठते गिरते या फिर से संभलते हुए।
हाँ ,देखा हैं मैंने लहरों को चलते देखा है।
हर बार उठाती है वो कदम किनारे के लिए
हर बार बढ़ती है वो सहारे के लिए
मिलता नहीं उसको कोई रक़ीब हम सा
हर बार किनारों पर ही मरते देखा है ।
हाँ देखा है मैंने लहरों को चलते देखा है।
एक बूंद से सागर को बनते हुए,
सागर से समुंदर में बदलते हुए
उस आँसू के कतरे को दरिया बनते हुए।
हाँ, देखा है मैनें लहरों को चलते देखा है।