STORYMIRROR

Saumya Raj

Others

3  

Saumya Raj

Others

क्यूँ है

क्यूँ है

1 min
285

हर तरफ यूं धुंआ क्यूँ है

ये ज़िंदगी मुझसे खफ़ा क्यूँ है


सबकुछ तो ठीक ही है जैसे

पर दिल मेरा परेशां क्यूँ है


वैसे तो मैं गुमराह नहीं कहीं

फिर रास्ता यूं धुंधला क्यूँ है


हजारों ख़्वाब है इन आँखों में मेरे

फिर उनको इसमें ढूंढता क्यूँ है 


तुझे पता है, तू एक बाज है 'सोमी'

आख़िर ये पंख तेरा बंधा क्यूँ है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Saumya Raj