STORYMIRROR

Vanshika Garg

Others

3  

Vanshika Garg

Others

क्या हम खुद को जानते हैं?

क्या हम खुद को जानते हैं?

1 min
175

जब घर से निकलते हैं

तो एक अलग रूप में ढल जाते हैं 

दोस्तों के सामने कुछ 

और दुश्मनो के सामने एक अलग रूप दिखाते हैं 

क्या हम खुद को जानते हैं?


किसी से प्यार दिखाते हैं

और उसके जाते ही उसे बुरा बोल जाते हैं 

सामने कुछ और 

पीछे कुछ और बन जाते हैं 

क्या हम खुद को जानते हैं?


जब लौट कर घर आते हैं 

तो वही मासूम बन जाते हैं 

पर जब उस दर से बाहर जाते हैं 

तो किसी का भी बुरा कर जाते हैं 


हम अच्छे हैं या बुरे 

मासूम हैं या चालाक 

क्या अपने अंदर का ईमान कुछ बाकी है ?

या दुनिया जैसा सिखाये वैसा बन जाते हैं 

क्या हम खुद को जानते हैं?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन