STORYMIRROR

Rikhab Chand Ranka

Others

3  

Rikhab Chand Ranka

Others

क्रिसमस का त्योहार

क्रिसमस का त्योहार

1 min
244

क्रिसमस का उत्सव आया,

जन्मोत्सव बड़ा दिन लाया।

प्रभु येसू को पलना झुलाया,

मातपिता घर आनंद छाया।


साफ सफाई घर चमकाया,

घर-घर तोरण द्वार बनाया।

रंगोली अल्पना से सजाया,

फूलों की खूशबू महकाया।


क्रिसमस पेड़ खूब सजाया,

टिम-टिम तारे पेड़ लगाया।

टन टन घंटा प्यारा बजाया,

बिजली रोशनी से सजाया।


लाल टोपी सिर पर लगाया,

सफेद दाढ़ी फरिश्ता आया।

हिरण रथ पर सवार आया,

सांता क्लाज उपहार लाया।


ईसा मसीह प्रभु येसू भाया,

सत्य सेवा का मार्ग बताया।

क्षमा शांति का पाठ पढ़ाया,

'रिखब' शरणे शीश झुकाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन