किस्मत
किस्मत
1 min
110
ये किस्मत क्या है?
कुछ लोग कहते हैं सब लिखा हुआ है,
कोई कहता है मैं अपनी खुद बनाता हूँ ।
ये किस्मत क्या है?
ये साथ न हो तो काम नहीं होता,
काम न करो तो ये साथ नहीं देती।
ये किस्मत क्या है?
इस से डरनेवाले कायर नहीं है,
इसे न माननेवाले जाहिल नहीं है।
ये किस्मत क्या है?
इसे बदलना चाहो तो दुनिया की सारी दौलत भी कम है,
इसे बदलना चाहो तो फ़क़ीर की एक दुआ ही बहुत है।
ये किस्मत क्या है?
ये नहीं मगर इसका असर दिखता है,
इल्म नहीं मगर इसका डर बिकता है।
ये किस्मत क्या है?
किसी ने कहा ताहेर तुम्हारी तो किस्मत ही ख़राब है,
शायद इसे बनाया ही गया था इलज़ाम रखने के लिए।
