STORYMIRROR

Tanaya More

Others

3  

Tanaya More

Others

जिंदगी

जिंदगी

1 min
307

जिंदगी हैं एक दौड़,

जहाँ आते हैं हर तरह के मोड़,

कोई चला जाता है आगे,

सबको पीछे छोड़,

तो कोई ढूंढते रहता है आगे जाने के तोड़।।


यहाँ दौड़ते है लोग हर धर्म के

यही पर ही मिलते हैं फल हर

अच्छे-बुरे कर्म के

किसी की गर्दन झुक जाती हैं

यहाँ शर्म से

तो किसीके नहीं भरते है घाव

किसी मर्म से।।


कोई रहता हैं जिंदा इस दौड़ में,

तो कोई बीच में ही मरता है,

कोई हैं यहाँ बेखौफ,

तो कोई किसी ना किसी से डरता है ।।


कोई जितने के लिए बेईमानी

करता है ,

पर जो हैं ईमानदार वही सितारा

बन के उभरता हैं ,

जो इस दौड़ में अव्वल आएगा,

वहीं इस दुनिया पर छाएगा,

और जो करेगा बुरे कर्म,

वही आगे जाके पछतायेगा।।


जिंदगी है एक दौड़, जहाँ आते हैं

हर तरह के मोड़।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन