STORYMIRROR

Amit Kumar

Others

4  

Amit Kumar

Others

जागरूकता

जागरूकता

1 min
411

मतदान का प्रयोग करो,

मिला तुम्हें अधिकार।

एक वोट से बनती है,

राज्य केन्द्र की सरकार।।

आया समय नजदीक,

उचित करना प्रयोग।

देश राष्ट्र हित में तुम,

अपना देना सहयोग।।

जरा सी हो गयी चूक तो,

पाँच साल जाना भूल।

सही किया मतदान तो,

खुशी के खिलेंगे फूल।

दें रोजगार के अवसर,

जो महंगाई को दें मात।

मतदान उसी को देना,

जो जन जन का दें साथ।।

बुद्धि और विवेक का,

सही करना इस्तेमाल।

क्योंकि नेताओं की,

बदल गयी हैं चाल।।

दारू मुर्गे का लालच,

कहीं बटेगा कबाब।

हाथ जोड़े घूमें नेता,

वोट दें दो हमें सहाब।

किंतु परन्तु नहीं जाल में,

मतदान के रहना ख्याल।

समझ जरा तू मतदाता ,

मत से बदलें सूरत हाल।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Amit Kumar