इसमें बुरा क्या है !
इसमें बुरा क्या है !
इलज़ाम लगता है लोगों पर कि बदल गए है,
तो इसमें बुरा क्या है।
ठोकर पे ठोकर खाकर लोग संभलना सीख गए,
तो इसमें बुरा क्या है।
किसी के बेवफाई से लोग वफ़ादारी सीख गए,
तो इसमें बुरा क्या है।
ज़ुल्म बर्दाश्त करते करते अब ताकतवर बन गए,
तो इसमें बुरा क्या है।
बुराई से बाज आकर अब वो अच्छा बनने लगे,
तो इसमें बुरा क्या है।
बहुत इस्तेमाल होने पर अब वो सयाने बन गए,
तो इसमें बुरा क्या है।
बोलकर बहुत पछताने पर अब खामोश रहने लगे,
तो इसमें बुरा क्या है।
लोगों की खुशामद सुनकर अब खुश नहीं होते,
तो इसमें बुरा क्या है।
घर की जिम्मेदारियाँ ने उसे गंभीर बना दिया,
तो इसमें बुरा क्या है।
इलज़ाम लगता है लोगों पर कि बदल गए है वह,
तो इसमें बुरा क्या है।
