STORYMIRROR

saima jabin

Others

4  

saima jabin

Others

होली के रंगों के संग

होली के रंगों के संग

1 min
193

लाल नीले पीले धानी, 

फिर नये रंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ अपने से रंंग कुछ बेगा़ने से रंग, 

फिर नये रंंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ नयी आशाओं के रंग कुछ निराशा के रंग, 

फिर नये रंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ इच्छाओं के रंग कुछ आकांक्षाओं के रंग, 

फिर नये रंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ पहचानें से रंग कुछ अनजाने से रंग, 

फिर नये रंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ अपनों के रंग कुछ परायों के रंग, 

फिर नये रंग आए होली के रंगों के संग॥ 


कुछ रंग रह गए कुछ रंग धुल गए, 

बस दिलों के मैल भी धुल जाए होली के रंगों के संग॥ 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन