STORYMIRROR

Divik Ramesh

Others

2  

Divik Ramesh

Others

हँसी का इंजेक्शन

हँसी का इंजेक्शन

1 min
14.1K


क्या होता है बी.पी. दादू

हुआ आपको सब कहते जो?

मुस्कान देख कर तेरी बस

दौड़ कहीं पर जाता है जो।

पर बेचैन आपको करता

कहती दादी मुझको दादू।

अरे नहीं, ये बी.पी. क्या है

बहुत स्ट्रांग हैं तेरे दादू।

‘अच्छा फिर तो पिट्टी कर दो

बी.पी. की अब झट से दादू।‘

‘पर इंजेक्शन ज़रा हँसी का

पहले आकर मुझे लगा तू!’


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ