STORYMIRROR

Abhisek Nayak

Others

3  

Abhisek Nayak

Others

हमें लगा वो.......

हमें लगा वो.......

1 min
241

हमें लगा वो हमपे धौंस जमा रहे थे पर

वो तो हमारे भविष्य और होश संभाल रहे थे।


हमें लगा उनकी हमें नीचा दिखाने की तैयारी थी पर

हमें क्या पता उनके ऊपर कितनी ज़िम्मेदारी थी।


हमें लगा वो तो सिर्फ अपनी नौकरी निभा रहे थे पर

पर वो तो पढ़ाई के बीचों-बीच अपनी छोटी-छोटी किस्से-कहानियों से

हमें ज़िंदगी के दाँव-पेंच सीखा रहे थे।


हमें लगा वो हमें डांट रहे थे पर

हमें क्या पता कि वो ऐसी बातें बता रहे थे जो हमें बहुत देर बाद समझ आने वाली थी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन