STORYMIRROR

Sumit Menaria

Others

4  

Sumit Menaria

Others

गाँधी आसान है...

गाँधी आसान है...

1 min
262

गांधी,

आसान है।

पढ़ा जाना,

लिखा जाना,

कहा जाना,

सुना जाना,

आलोचना,

या पूजा जाना...


याद करना,

मनाना,

भूलना,

बिसराना,

उठाना,

इतिहास से,

इतिहास में,

दबा जाना...


मूर्तियां लगाना,

तोड़ना,

मालाएं चढ़ाना,

उतारना,

मूर्तियों संग,

तस्वीरें,

खींचाना,

तस्वीरों में,

समा जाना...


बच्चों को,

पहनाना,

सिखाना,

बनाना,

बहलाना,

भड़काना,

गांधी के,

नाम पर,

छला जाना...


नाम करना,

बदनाम करना,

नोटों पर,

छापना,

गोली से,

मारना,

अंश मिटाना,

वंश चलाना,

दफ्तर में,

तस्वीर लगाना,

फाइलों में,

दबा जाना...

गांधी,

आसान है...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन