STORYMIRROR

दो मुझे

दो मुझे

1 min
13.6K


आज खुदसे प्यार करने दो मुझे,
बीच अपने-आप, खोने दो मुझे. 
 
शाम-सा गमगीन हो गुमसुम समा,
तुम इसी वक्त ढलने दो मुझे. 
 
खूब जागा हूँ शब-ए-गम से यहाँ,
ना करो तकरार, सोने दो मुझे. 
 
साथ चलते थक गए हो तो कहो,
दो घड़ी तुमसे बिछड़ने दो मुझे!
 
जो यदि, इलाज है पीना यहाँ,
हो भला, गर आज पीने दो मुझे. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Jitendra Bhavsar