STORYMIRROR

Divik Ramesh

Others

2  

Divik Ramesh

Others

दीदी से मै पढ़वा दूँगा

दीदी से मै पढ़वा दूँगा

1 min
14K


मै छोटा हूँ इसीलिऐ तो

तंग मुझे तुम करते हो ना?

लेकिन जिसमें ताक़त ज़्यादा

उससे तो तुम डरते हो ना?

अब करोगे तंग तो सच में

जा कर दीदी से कह दूँगा

बड़ी स्ट्रांग है मेरी दीदी

उससे पिट्टी करवा दूँगा।

अगर बने तुम अच्छे बच्चे

तो दीदी से मिलवा दूँगा ।

रोज़ स्कूल जाती है दीदी

दीदी से मैंं पढ़वा दूँगा ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन