STORYMIRROR

Mahendra Garg

Others

4  

Mahendra Garg

Others

ध्यान धरूं मां

ध्यान धरूं मां

1 min
262


शीश नवाय ध्यान धरूं 

नमन मेरा करो स्वीकार 

प्यार आशीर्वाद दो मैया

पाऊं तुम्हारा आशीर्वाद।।


सबके दुख दर्द मिटाऊ

इस कविता में प्रीति लगाऊं

इस कविता में मैया मेरी

भरो वीणा की झंकार

पाऊं तुम्हारा आशीर्वाद।।


प्रत्येक छंद बने मन भावी

सबके मन हरसाई

चारों ओर हो खुशहाली

पाऊं मैं तुम्हारा प्यार।।


धरती करे सिंगार चढ़ाऊं सुगंधित हार

विद्या का दो अधिकार 

सरस्वती मैया सुन लो पुकार

पाऊं मैं तुम्हारा प्यार।।


मन के भावों से करूं मैं पुकार 

सरस्वती मैया सुन लो पुकार 

मिटाओ अज्ञान रूपी अंधकार 

पाऊं मैं तुम्हारा प्यार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन