STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Children Stories

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Children Stories

दादी अम्मा

दादी अम्मा

1 min
447

यादों का आगर 

ज्ञान का सागर 

ममता का आंचल 

छांव का बादल 

गुणों की खान 

घर का मान 

भोर की स्फूर्ति 

प्यार की मूर्ति 

कहानियों का भंडार 

मान्यताओं का संसार 

संगीत की सुर ताल 

बच्चों के लिये ढ़ाल 

भोजन में नमक 

रागों में गमक 

गुलाब सी महक 

चिड़ियों सी चहक 

जाड़ों की धूप 

देवी मां का रूप 

जेठ की शीतल बयार 

सावन की बहार 

दीवाली सी रोशन 

होली सी पावन 

घर की छत 

एकादशी का व्रत 

कुल की मर्यादा 

लाड़ प्यार ज्यादा 

बच्चों की दुलारी 

हम सबकी प्यारी

होती हैं दादी अम्मा

घर की शान 

हमारी आन बान 

होती हैं दादी अम्मा 

हमारी है कामना

करते यही प्रार्थना

जुग जुग जिये 

हमारी दादी अम्मा । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन