STORYMIRROR

Divik Ramesh

Others

2  

Divik Ramesh

Others

बूँद बनूँ झर जाऊँ

बूँद बनूँ झर जाऊँ

1 min
13.9K


किससे सीखा प्यारी बूँदों

झरझर झर का गाना।

किससे सीखा प्यारी बूँदों

सब का मन हर्षाना।

अच्छा लगता होगा तुमको

बादल के घर रहना।

अच्छा लगता होगा तुमको

धरती पर आ जाना।

कभी-कभी मन करता मेरा

बूँद बनूँ झर जाऊँ।

हर प्यासे को गले लगाकर

गीत मधुर सा गाऊँ।


Rate this content
Log in