भूलकर पुराने जख्म
भूलकर पुराने जख्म
1 min
333
भूलकर पुराने ज़ख्म
उस राह पर हम दोबारा चले
जिस राह पर थे कांटे बिछे,
याद न रहा वो पल
जब हमें थे कांटे चुभे
भूलकर पुराने जख्म
एक ग़लती की थी,
उस ग़लती को दोहराने चले
रूक जा अब भी वक्त है,
खुद को संभाल ले
ये राह इतनी आसां नहीं
ये तू मान ले,
पुराने ज़ख्मों को याद कर
अपनी गलतियों को मानकर
कुछ सीख ले तो गलतियां भी अच्छी थीं।
भूलकर वो सारी यादें
उस राह पर दोबारा चलें,
यूं जाया न होने दे अपनी गलतियों को
यूं सही नहीं बार-बार गलतियां दोहराना,
ये तू मान ले।
