बारिश का मौसम
बारिश का मौसम
1 min
263
यह बारिश का मौसम है सुहाना,
जो पेड़-पौधों और फूलों को सिखाता मुसकुराना।
यह मौसम फसलों को नचाता,
और किसानों को हँसाता।
मन था कुछ गरमा-गरम खाना,
चाय-पकोडों को कैसे करे ना-ना।
यह बारिश का मौसम है सुहाना,
मूड आज पकौड़े है खाना।
पानी की बूँदें गिरती टप-टप,
बच्चे झूम के खेले छप-छप।
लोग हो गए खुश... यह बारिश का मौसम है सुहाना,
जो पेड़-पौधों और फूलों को सिखाता मुसकुराना।।