STORYMIRROR

अपना उत्तर प्रदेश - कल और आज

अपना उत्तर प्रदेश - कल और आज

1 min
14K


कल :
महापुरुषों के जन्म से गर्वित अपना उत्तर प्रदेश,
क्रांति के प्रथम पग से शोभित अपना उत्तर प्रदेश।
हिंदी के उत्थान से उन्नत अपना उत्तर प्रदेश,
उर्दू की मिठास से मिश्रित अपना उत्तर प्रदेश।
गंगा के पाटों से सज्जित अपना उत्तर प्रदेश,
गायन और नृत्य से गुंजित अपना उत्तर प्रदेश।

आज :
जातियों में बाँट दिया अपना उत्तर प्रदेश,
वोट के षड़यंत्र में डूबा अपना उत्तर प्रदेश।
राम-लला के स्वप्न में खोया अपना उत्तर प्रदेश,
हिन्दू-मुस्लिम दंश में सोया अपना उत्तर प्रदेश।
दबंगों के हाथ में जकड़ा अपना उत्तर प्रदेश,
कानून के हाथ से फिसला अपना उत्तर प्रदेश।
योजनाओं के लोभ में लिपटा अपना उत्तर प्रदेश,
उन्नति के पथ में सिमटा अपना उत्तर प्रदेश।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन