अमर ज्योति जवान
अमर ज्योति जवान
1 min
474
आओ जाने हमारा एक स्मारक महान
जिसका नाम है 'अमर ज्योति जवान',
सन् १९७१ में हुआ था जब
भारत पाकिस्तान में घमासान
हज़ारों हमारे सैनिक हो गए थे कुर्बान,
सैकड़ों ऐसे सैनिक भी थे
जिनका ना मिला था नामो निशान,
उन सैनिकों की शहादत की याद में
बनाया था तब अमर ज्योति जवान,
स्वर्ण अक्षरों पर लिखवाया अमर जवान
एक राइफल और हेलमेट हैं इसकी शान,
अनवरत मशाल यहां जलती हैं सुबह शाम
हम सब देशवासी करे इसका सम्मान।।
