त्रिकोणीय प्रेम कहानी लेखन प्रतियोगिता (Love Triangle Story Writing Competition )
नियम व शर्तें इस प्रकार हैं -
कहानी स्वरचित होनी चाहिए|
शब्द सीमा 800-1000
भाषा - हिंदी
किसी भी प्रकार के अपशब्द का उपयोग कहानी में ना हो |
किसी भी प्रकार से जाति धर्म या भाषा को केंद्रित कर कहानी ना लिखी हो |
कहानी सकारात्मक हो और प्रेम से भरी हो |
एक निवेदन हमारी ओर से आदरणीय लेखकों से रहेगा की अपनी रचना में हाल में चल रही बीमारी का ज़िक्र ना करें | हमारा उद्देश्य श्रोताओं को आपकी कहानियों से प्रेमरस में डुबोने का है इसलिए कृपया ध्यान रखें |
कहानी भेजने की अंतिम तारीख़ 30 मई 2021
आपकी कहानी आपके नाम और फोटो के साथ हमारे Youtube Channel पर 1 जून 2021 को प्रसारित की जाएगी | एक महीने अर्थात 30 जून 2021 तक कहानी चैनल पर कितने views ले पाती है उससे आपके प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने का निर्णय लिया जायेगा |
कहानी के साथ अपनी एक फोटो ज़रूर भेजे और ध्यान रहे की फोटो पुरानी ना, धुंधली ना हो, और बहुत दूर से भी ना ली गयी हो |
आपकी कहानी को मैं पिया सिंह स्वयं अपनी आवाज़ दे कर प्रसारित करुँगी | आपको ईमेल के ज़रिए सूचित भी किया जायेगा |
प्रथम पुरस्कार 1001/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
द्वितीय पुरस्कार 701/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
तृतीय पुरस्कार 501/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
आपके व्यूज आपको स्वतः ही आपकी कहानी पर दिखते रहेंगे और निर्णय में कोई भी पक्षपात नहीं रहेगा |
नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।