'परिवार'
एक परिवार में क्या क्या परेशानियाँ आती हैं और पूरा परिवार उसको कैसे सुलझाता है उसी पर एक कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |
नियम व शर्तें इस प्रकार हैं -
- कहानी स्वरचित होनी चाहिए|
- शब्द सीमा 800-1000
- भाषा - हिंदी
- किसी भी प्रकार के अपशब्द का उपयोग कहानी में ना हो |
- किसी भी प्रकार से जाति, धर्म या भाषा एवं राजनैतिक दृष्टिकोण को केंद्रित कर कहानी ना लिखी गयी हो |
- कहानी सकारात्मक हो |
- एक निवेदन हमारी ओर से आदरणीय लेखकों से रहेगा की अपनी रचना में हाल में चल रही बीमारी का ज़िक्र ना करें |
- कहानी भेजने की समयावधि 15 जून 2021 से 15 जुलाई 2021
- आपकी कहानी आपके नाम और फोटो के साथ हमारे Youtube Channel 'BK Entertainment By Piya Singh Negi' पर 15 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 के मध्य प्रसारित की जाएगी | 1 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021 तक कहानी चैनल पर कितने views ले पाती है उससे आपके प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने का निर्णय लिया जायेगा |
- कहानी के साथ अपनी एक फोटो ज़रूर भेजे और ध्यान रहे की फोटो धुंधली ना हो, और बहुत दूर से भी ना ली गयी हो |
- आपकी कहानी को Storyteller पिया सिंह नेगी अपनी आवाज़ दे कर प्रसारित करेंगी | आपको ईमेल के ज़रिए सूचित भी किया जायेगा |
प्रथम पुरस्कार 1000/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
द्वितीय पुरस्कार 700/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
तृतीय पुरस्कार 500/- (बैंक द्वारा /paytm द्वारा)
नोट: कहानी केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।