मछलियाँ
मछलियाँ
1 min
6.9K
तैरती है मछलियाँ
किनारे को छू कर लौट जाती है
ये उनका काम
वें सदियों से कर रही हैं
विशाल समुद्र में
सैकड़ों मछलियाँ
इस कार्य में लगी हैं
सतह पर आकर देख लेती है आसमान
जाने क्यों मछलियाँ बाहर नहीं आती
मछलियाँ देखती है निरंतर
बिना झपकाऐ पलकें
पानी की गहराई
और भीतर का सच
जाने कब सोती है मछलियाँ
ना पालते हुऐ कोई ख़्वाब
मरती है जब-जब
समुद्र से गायब हो जाती है मछलियाँ।