STORYMIRROR

Bharth Sharma

Children Stories Romance Inspirational

4  

Bharth Sharma

Children Stories Romance Inspirational

समझदारी का पहला सबक

समझदारी का पहला सबक

1 min
3



लोग कहते हैं प्रेम में इंसान होश खो बैठता है, मगर मुझे तो इस अहसास ने बेहद गंभीर कर दिया।

डायरी के पन्नों और स्कूल की बेंचों के बीच, जब उम्र का सत्रहवाँ साल दस्तक दे रहा था, तब किताबों की दुनिया से इतर, एक नया सबक शुरू हुआ।

वो आँखों की खामोश गुफ़्तगू, वो अनजाना सा नया मोड़,

जिसने दिल की धड़कन को एक नई रफ्तार दी।

उस अल्हड़ उम्र की नादानी में कहाँ मालूम था, कि प्रेम सिर्फ एक आकर्षण नहीं, एक जिम्मेदारी है।

चेहरे की वो पहली मुस्कान और ख्यालों का वो भटकाव,

आज भी यादों के गलियारे में ताज़ा है।

क्या तुम्हें भी याद आता है वो गुज़रा हुआ दौर?

या वक़्त की गर्द में कहीं खो गए वो मासूम दिन ?

अब समझ आता है कि प्रेम का असली मतलब क्या है 



    लेखक, भरथ शर्मा 


Rate this content
Log in