परिचय~ डॉ. सुनीता श्रीवास्तव
परिचय~ डॉ. सुनीता श्रीवास्तव
*• परिचय:-*
**************************
*नाम:* डॉ. सुनीता श्रीवास्तव
*शिक्षा:* BSc. in Botany & Zoology, MSc. in Chemistry, B.Ed
PhD in Hindi Literature (साहित्य रत्न), Diploma in Journalism and Mass Communication.
*निवास:* इंदौर (म. प्र.)
*व्यवसाय:* वर्तमान में शुभ संकल्प समूह की निर्देशिका, संस्थापक और संपादक।
पूर्ववृति, स्वदेश, नव भारत टाइम्स, संझा लोकस्वामी, चौथा संसार, जैसे समाचार पत्रों में ब्यूरो इन चीफ और डिस्ट्रिक्ट एडिटर इन चीफ के पद से कुल 18 साल के अनुभव के साथ पत्रकारिता का कार्यभार संभाला।
सैंट पॉल और सैंट पैट्रिक्स स्कूल में बायोलॉजी, अप्लाइड केमिस्ट्री और हिंदी साहित्य का अध्ययन 11वी और 12वी कक्षा को कराया, शिक्षा के क्षेत्र में कुल 8 साल का अनुभव।
*प्रकाशन:* कई पुस्तके प्रकाशित हुई हैं, जिसमे प्रमुख: "चिन्मय", "बस्ती का दर्द", "यथार्थ चित्रण", "यथार्थ पीड़ा", "उड़ान", "शुभ संकल्प", "चाह", "सत्यमेव-जयते", "दर्द" व "कसौट" हैं।
देश-विदेश के कई साझा संकलन, पत्र- पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में कविताएं, आलेख, कहानी, कथाएं, हाइकु प्रकाशित हैं। कई पत्रिकाओं की संपादक रहीं। सभी पुस्तकों में प्रकाशित रचनाए कई श्रेष्ठ पुरस्कारों से सम्मानित हैं।
*सम्मान और पुरस्कार:*
इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में हिन्दी साहित्य में योगदान हेतु विशेष सम्मान।
स्वरचित पुस्तक "चिन्मय" में प्रकाशित कहानी "बूढ़ा बचपन" के लिए, सृजन ऑस्ट्रेलिया ग्लोबल द्वारा, 2013 में "अंतराष्ट्रीय सृजन ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार" से पुरस्कृत।
जयपुर में "ग्लोबल एक्सेलिंसी अवार्ड 2023" से सम्मानित। नेपाल के काठमांडू में हिन्दी साहित्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने हेतु, नेपाली राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय के कुलपति एवं नेपाल देश के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों द्वारा "अंतराष्ट्रीय भारत-नेपाल साहित्य रत्न सम्मान 2019" से सम्मानित।
दुबई में हिंदी साहित्य के प्रचार व योगदान देने हेतु कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित। श्री लंका की "नेशनल आर्ट्स एंड कॉमर्स यूनिवर्सिटी" द्वारा सम्मानित। वामा साहित्य मंच व घमासान.कॉम, द्वारा काव्य पाठ हेतु सम्मानित।
नेपाल की प्रसिद्ध हिमालीनी पत्रिका द्वारा सम्मानित। मातृभाषा उन्ययन संस्था द्वारा शुभ संकल्प समूह के अंतर्गत मध्य प्रदेश में हिन्दी साहित्य को विशेष रूप से प्रसारित करने हेतु सम्मानित। इंदौर लेखिका संघ द्वारा सम्मानित।
साहित्य रत्न पुरस्कार 2024 द्वारा सम्मानित।
पद्म श्री मालती जोशी जी द्वारा 2018 में सम्मानित।
व्यास सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शरद पगारे जी द्वारा कहानी- "नई सोच" के नाटक प्रस्तुति के लिए सम्मानित। स्वरचित रचना 'बस्ती का दर्द' के लिए स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा सम्मानित।
नेशनल कायस्थ एक्शन कमिटी द्वारा सम्मानित।
कविता विधा में विशेष योगदान हेतु महात्मा गांधी काव्य संसद द्वारा 3 बार सम्मानित।
वुमन प्रेस क्लब द्वारा बीबीसी की एंकर श्वेता सिंह द्वारा सम्मानित।
प्रेस व मीडिया इंडस्ट्री में योगदान हेतु, वुमन प्रेस क्लब द्वारा 6 बार सम्मानित।
कायस्थ समाज द्वारा सम्मानित। लायंस क्लब द्वारा समाज सेवा के लिए सम्मान।
पद्म श्री जनक पलटा जी द्वारा सम्मानित।
लिनेस क्लब द्वारा सम्मानित। लायनेस क्लब द्वारा सम्मानित। विमेंस आवाज़ न्यूज चैनल द्वारा सम्मानित।
भोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित। एस्पायरिंग शी द्वारा "social worker of the year award 2024" से महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित। लायंस द्वारा "इंस्पायरिंग लेडी" टाइटल से नवाज़ी गई। भी कई अन्य.....
*विशिष्ट उपलब्धियां:*
इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में 1 सत्र का वक्तव्य। शुभ संकल्प समूह के अंतर्गत 5 देशों में "अंतराष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी" का आयोजन"
1. भारत में 9 वर्षों से लगातार संगोष्ठी का आयोजन
2. नेपाल के काठमांडू में एक दिवसीय "अंतराष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी" का आयोजन, जिसमे नेपाल से 550 से अधिक साहित्यकार सम्मिलित हुए। इस आयोजन में 20 भारतीय साहित्यकार सम्मिलित हुए। इस दौरान कई साहित्यकारों का सम्मान हुआ साथ ही पुस्तक विमोचन भी संपन्न हुआ।
3. दुबई में शुभ संकल्प संस्था द्वारा 20 प्रवासी भारतीय साहित्यकारो की काव्य-गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन
4. श्री लंका के कोलंबो में "अंतराष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी" का आयोजन।
5. इंडोनेशिया के जकार्ता में वरिष्ठ प्रवासी भारतीय साहित्यकार मेनू संयोग के सौजन्य से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित।
शुभ संकल्प समूह के अंतर्गत 500 से अधिक ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुए, जिसमे दुनिया के 50 देशों से 1,500 से अधिक साहित्यकार, कलाकार जुड़े।
100 से अधिक ऑनलाइन प्रतियोगियां आयोजित करवाई। 2005 से कुल 12 ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित करवाई जिसमे साहित्य, संस्कृति, लेखन, पत्रकारिता और चित्रकला जैसे विषय शामिल थे। शुभ संकल्प समूह के अंग शुभ संकल्प आर्ट द्वारा कई साहित्यिक गतिविधियां कराई, तथा वर्ष 2018 में 108 जरूरतमंद बच्चो को निशुल्क हिंदी साहित्य की किताबे भेट कर समाज सेवा करी। शुभ संकल्प प्रकाशन द्वारा कई पुस्तकें प्रकाशित करवाई। प्रतिवर्ष प्रशंसनीय महिलाओं को "गौरव रत्न सम्मान" तथा महिला शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया, इस सम्मान से 500 महिलाओ को सम्मानित किया गया। और भी कई अन्य…
