STORYMIRROR

Rakesh Bishnoi

Children Stories

4  

Rakesh Bishnoi

Children Stories

मूर्ख राजा और साधु भाग 2

मूर्ख राजा और साधु भाग 2

1 min
277

राजन बोला "आपके पास समय नहीं बचा है आपका समय पूरा होने वाला है पूरा गांव नष्ट होने वाला है।"

राजा अंधविश्वासी था और वह डर गया और बोला कि" हमें बचा लीजिए, हम ऐसा क्या करें कि वह बच जायें ।"

साधु बनकर राजन ने कहा "महाराज यदि आप 30 दिन तक पहाड़ी वाले मंदिर में तपस्या करें और इतने समय के लिए किसी साधु को यहां का राजा नियुक्त कर दें तो आप और आपका गांव बच जाएगा" मूर्ख राजा ने बिना सोचे समझे बात मान ली और मंदिर में तपस्या करने चला गया और राजन को राजा बना दिया।

तपस्या करते हुए राजा ने जब हवन प्रारंभ किया तो वह बेहोश होकर गिर गया ।लोगों को पता चला तो देखा की राजा मर गया है उनमें अफरातफरी मच गई अचानक राजा की मौत कैसे हुई?राजन खुश हुआ जैसा राजन ने सोचा वैसा ही हुआ।

उसने हवन सामग्री में जहर मिला दिया था जिससे राजा की मौत हो गई और सुजानगढ़ का नया राजा राजन बन गया और आगे प्रगति हुई और सभी खुशी-खुशी रहने लगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन