STORYMIRROR

Rinki Sharma

Children Stories

3  

Rinki Sharma

Children Stories

मनन

मनन

2 mins
150

एक बार एक सनी नाम का एक बच्चा रहता थाl वह बहुत अच्छे क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ता था lपर उसे एक गंदी आदत थी वह बच्चों की पेंसिल ,पैन  इत्यादि चोरी कर लेता थाl उसे ऐसा करने में बहुत मजा आता था lघर आकर वह उन चुराई हुई चीजों को एक स्टोर में डाल देता था lधीरे-धीरे उसकी आदत बढ़ने लगी वह रोज -रोज बच्चों के पेंसिल ,पेन चुराकर लेकर आता और बड़ा खुश होता lउसके माता-पिता उसे बहुत अच्छी-अच्छी चीजें ले कर देते थे lपर उसे चोरी करने में मजा आने लगा l एक दिन सभी बच्चे इकट्ठे होकर फादर के पास गए उन्होंने अपने समस्या फादर से कही lफादर ने कहा जो बच्चा झूठ बोलेगा उसके सिर पर सींग आएंगे सनी हंसने लगा उसने सोचा यह सब झूठ है lकक्षा में आया तो उसकी टीचर ने पूछा क्या तुमने गृह कार्य किया है lउसने कहा किया था पर पुस्तक घर रह गई lइतने में उसके सिर से छोटे से सिंग निकल आएl उसे बहुत दर्द हुआ वह समझ गया फादर ने जो कहा था वह सच हो रहा है lघर आकर मां ने पूछा आज कोई परीक्षा हुई उसने कहा नहीं ,उसके सिंग और बड़े हो गएl सनी झूठ बोलता गया और जब वे सुबह उठा तो बड़े-बड़े उसके सिंग हो गए l अब वह स्कूल किस तरह जाएगा l  तभी सनी की मां ने कहा कि वे उसे डॉक्टर के पास ले जाएगीl पर उसने मना कर दिया और कहां इसका इलाज हमारे प्रिंसिपल फादर जी के पास हैl वह उनके पास गया और जाकर माफी मांगी उसने कहा की उसने सभी बच्चों के पेन और पेंसिल चुराई हैं अब वह उसे वापिस देना चाहता है lऐसा कहने पर उसके सिग वापस चले गए lफादर ने अगले दिन प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को बुलाया और सनी ने सब बच्चों के पेंसिल , पेन वापिस कर दिएl सब बच्चे बहुत खुश हुए और सनी को मनन हुआ की किस प्रकार उसने लोगों को सताया है उसने फादर से भी क्षमा मांगी और और कभी ना ऐसा करने का वादा कियाl



Rate this content
Log in