The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW
The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW

Sujata Dubey

Children Stories Inspirational

4  

Sujata Dubey

Children Stories Inspirational

चिड़िया की परेशानी

चिड़िया की परेशानी

1 min
456


एक चिड़िया थी वह बहुत उच उड़ती, इधर उधर चहचहाती रहती। 

कभी इस टहनी पर कभी उस टहनी पर फुदकती रहती।

पर उस चिड़िया की एक आदत थी वह जो भी दिन में उसके साथ होता अच्छा या बुरा उतने पत्थर अपने पास पोटली में रख लेती और अकसर उन पत्थरों को पोटली से निकाल कर देखती अच्छे पत्थरों को देखकर बीते दिनों में हुई अच्छी बातो को याद करके खुश होती। 

और खराब पत्थरों को देखकर दुखी होती।ऐसा रोज़ करती। 

रोज़ पत्थर इकठा करने से उसकी पोटली दिन प्रतिदिन भारी होती जा रही थी।

थोड़े दिन बाद उसे भरी पोटली के साथ उड़ने में दिक्कत होने लगी। 

पर उसे समझ नहीं आ रहा था की वह उठ क्यों नहीं पा रही।

कुछ समय और बीता, पोटली और भारी होती जा रही थी। 

अब तो उसका जमीन पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। 

और एक दिन ऐसा आया की वह खाने पीने का इंतज़ाम भी नहीं कर पाती अपने लिए और अपने पत्थरो के बोझ तले मर गयी .

कहानी का नैतिक -

दोस्तों ऐसा ही हमारे साथ होता है जब हम पुरानी बातों की पोटली अपने साथ रखते है। 

अपने वर्तमान का आनंद लेने की जगह भूतकाल की बातों को ही सोचने में लगे रहते हैं। इस पल का आन्नद लीजिये।


Rate this content
Log in