STORYMIRROR

Sheikh Shahzad Usmani

Children Stories

4  

Sheikh Shahzad Usmani

Children Stories

ऊँटवान कराता सवारी

ऊँटवान कराता सवारी

1 min
282


जहाज़ रेगिस्तान का,

सैलानी इंग्लिस्तान का।


ऊंटवान संग चल पड़ा,

कारवां हिंदुस्तान का।


सुंदर इसकी काठी देखो,

काम आन-बान-शान का।


फैशन सदाबहार देखो,

नज़ारा राजस्थान का।


ऊंट फैशन कैसे बदले,

संस्कारी हिंदुस्तान का।


कूबड़-खुर-स्तनधारी पशु

रेबारी-जन ऊंटवान का।


कैमलस, कैमिलिडाये या कहें

कैमिलिनाये जीव-विज्ञान का।


सैलानी हैं हैरान देखो,

दृश्य प्रभु के वरदान का।


ऊंट के मुंह में जीरा है,

पर्यटन सिर्फ़ इक स्थान का।


ऊंट के पीठ पर आसन है,

राजस्थान पहचान का।


जी भर के पानी धर ले,

मटका इसमें काम का।


पेयजल रखना सिखाये,

कैमल थार की शान का।


ऊंटवाल है हमने भी सुना

सरनेम अंकल के नाम का।


जहाज़ रेगिस्तान का,

सैलानी इंग्लिस्तान का।


ऊंट-सवारी इक पैग़ाम है,

अभिनंदन सम्मान का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन