STORYMIRROR

Treasure is where happiness is 💞 By Shweta

Children Stories

4  

Treasure is where happiness is 💞 By Shweta

Children Stories

सृष्टि हैं आप माँ 💞

सृष्टि हैं आप माँ 💞

1 min
406

जन्मदिन की बधाई माँ। ..मिस यू


सृष्टि हैं आप माँ

सृष्टि की सरंचना भी आप माँ


जीने का आसरा माँ

स्नेह का एहसास माँ


हर एक लब्ज़ का आधार माँ

प्यार की ज़ुबां हो आप माँ


जीवन की परिभाषा आप माँ

जीवन की भाषा भी आप माँ


मेरी हर एक कोशिश का आगाज़ माँ

मेरी सफलता का राज़ हो आप माँ


आपके ख्यालों में दिन गुज़रता है मेरा माँ

आपकी एक झलक देखने को मन तरसता मेरा माँ


मेरी रूह का साज़ हैं आप माँ

और रूहानी शाम का संगीत भी आप माँ


मेरी हर दुआ में हैं आप माँ

मेरी दुआ भी तो आप ही हो माँ


आप यहीं कहीं हैं आस पास माँ

हकीकत में न सही, पर मेरे ख़्वाबों में रोज़ आती हो माँ


ख्वाब में आकर सुकून दे जाती हो माँ

और अपने प्यार भरे इशारे से दिशा दिखा जाती हो आप माँ


भगवान को तो देखा न कभी माँ

पर उसकी सूरत आपसे बेहतर क्या होगी माँ


मेरे दिल की धड़कन माँ

मेरे दिल में महफूज़ हैं आप माँ

आपकी
💞 श्वेता 💞





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन