STORYMIRROR

JATIN KUMAR

Others

3  

JATIN KUMAR

Others

समझ नहीं आता

समझ नहीं आता

1 min
182

जब भी बारिश आती है

सब दुःख दर्द दूर कर जाती है।

क्या है इस बारिश में

समझ नहीं आता।


आग लगी हो मन में

अपनी महक से बुझा जाती है।

क्या है इस बारिश में

समझ नहीं आता।


महीनो महीनो बाद आती है

जब भी आती है

हरियाली लेकर आती है।

एक मधुर संगीत सुना जाती है

क्या है इस बारिश में

समझ नहीं आता।


किसानो की ख़ुशी है ये बारिश।

रेगिस्तान की प्यास है ये बारिश।

क्या है इस बारिश में

समझ नहीं आता।


जब भी आती है

कभी हरियाली तो कभी बाढ़ लाती है

किसी को जीवन देती है

तो किसी का जीवन छीन लेती है।

क्या है इस बारिश में

समझ नहीं आता।


बस इतना पता है

जब भी बारिश आती है।

खुशियाँ दे जाती है।

नयी ज़िंदगी दे जाती है।

और जीने का मक़सद दे जाती है।



Rate this content
Log in